बदायूँ। डायट ऑडिटोरियम में योग कक्षा में आज मिलिट्री चिकित्सालय बरेली गायनो चिकित्सक मेजर डॉक्टर नलिनी राठौर ने योग कक्षा में गर्भावस्था में योग मे जागरूकता हेतु जानकारी दी ।उन्होंने बताया योग क्या है गर्भावस्था में योग हल्के ,सुरक्षित ,एवं सरल व्यायाम स्वास्थ्य तकनीक एवं विश्राम की प्रक्रिया है ।जो मन और शिशु दोनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है । गर्भावस्था में योग के प्रमुख लाभ ,कमर दर्द, पैरों में सूजन एवं ऐंठन तनाव एवं एवं चिंता में कमी नींद का बेहतर होना रक्त संचार में सुधार श्रोणी मांसपेशियों को मजबूत बनाना सामान्य प्रसव कीतैयारी में सहायता ,मां और शिशु के प्रति भावनात्मक लगाव, योग में निम्न सावधानियां भी जरूरी हैं योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह ,प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में अभ्यास, कठिन तेज एवं उल्टे आसनों से बचाव , अधिक देर सांस रोक कर प्राणायाम ना करना ,पांचवे महीने के बाद पेट के बल अधिक देर ना लेटना ,चक्कर ,दर्द या रक्तस्राव होने पर तुरंत अभ्यास रोक देना आदि। महत्वपूर्ण संदेश। योग कोई प्रतियोगिता नहीं है इसे अपनी क्षमता और आराम के अनुसार नियमित रूप से करें सुरक्षित एवं सही अभ्यास से स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है । इस अवसर पर योग कक्षा में लवली चौहान, दीक्षा कश्यप, कमला ,शांति, प्रभा सिंह, सुनीता गुप्ता, संध्या यादव, दीपा सिंह ,प्रवेश चौहान, अनीता तथा जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे उपस्थित रहे ।