बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भजन संध्या का आयोजन सोमवार को कमल टाकीज़ परिसर के सभागार में हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी ही तन्मयता के साथ भगवान शिव के भजन गाये। कार्यक्रम का प्रारंभ अरुणा सिन्हा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने जय-जय शिव शंकर,रीता सक्सेना ने ओम नमः शिवाय प्रस्तुत करके समां बांध दिया। जितेंद्र सक्सेना के भोले ओ भोले भजन बहुत प्रस्तुत किया गया। रश्मि सक्सेना, बेबी शर्मा,नेहा अग्रवाल,शकुन सक्सेना,अरुणा सिन्हा, ब्रजेश कुमार,उषा सक्सेना,गंगा राम पाल,सुधीर मोहन ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये तो श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।इस अवसर पर एक जरूरतमन्द कन्या को वैवाहिक उपहार भी दिए गए।सभी का आभार ब्रजेश सक्सेना ने व्यक्त किया।