बदायूं । भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वाधान में प्रादेशिक परिषद की बैठक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय साउथ सिटी लखनऊ में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले के जिला स्काउट मास्टर स्वदेश चन्द्र को प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना (एड.) ने हिमालय वुडबैज पार्चमेंट से विभूषित किया। भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्काउट वर्ग में 31 स्काउट मास्टर और गाइड वर्ग में एक गाइड कैप्टन, 18 रोवर लीडर को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अलावा चार लीडर ट्रेनर (स्काउट), 12 सहायक लीडर ट्रेनर (स्काउट), एक सहायक लीडर ट्रेनर (कब), एक सहायक लीडर ट्रेनर (रोवर), 8 सहायक लीडर टेंडर (गाइड), लखनऊ में हुई 19वीं राष्ट्रीय नेशनल जंबूरी में अतुलनीय सहयोग देने वाले 67 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त महेश चंद्र पाठक, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त संगीता शर्मा, अर्चना वार्ष्णेय, कंचन सक्सेना आदि मौजूद रहीं।