आरएसी ने रमजान शरीफ पर बिजली-पानी व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
बरेली। मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमज़ान के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने प्रशासन से बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अदनान रज़ा क़ादरी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बरेली में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि रमज़ान 18 या 19 फरवरी से शुरू होने की संभावना है और इस दौरान रोज़ेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बिजली की अघोषित कटौती बंद कर 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत ठीक कराया जाए।
कमेटी ने मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, नाले-नालियों की समय से सफाई, चूना व कीटनाशक छिड़काव, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग भी उठाई। साथ ही मुख्य सड़कों के किनारे स्थित मस्जिदों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील की गई, ताकि किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि को रोका जा सके।
कमेटी ने उम्मीद जताई कि प्रशासन संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर रमज़ान के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएगा।
इस मौके पर मौलाना सलीम रज़ा,मौलाना सय्यद सफदर रज़ा,मौलाना आरिफ रज़ा,मौलाना माजिद रज़ा,मौलाना नफीस
रज़ा,मौलाना बाबूदीन, हाफिज आरिफ,मौलाना हसीब रज़ा,अब्दुल लतीफ कुरैशी,राजू बाबा,मोहम्मद जुनैद,हनीफ अजहरी,रेहान यार खान,सय्यद मुशर्रफ हुसैन,मुजफ्फर अली,सईद सिब्तेनी,इब्ने हसन,रशीद रज़ा,मोहम्मद चांद,यासीन गद्दी,शाहनवाज रज़ा,मोहम्मद अमिल,फुरकान रज़ा,गुल हसन, मोहम्मद अहमद,आसिफ रज़ा,मोहम्मद समी,अफजल रज़ा,तौकीर रज़ा,मोहम्मद ताहिर,इमरान वारसी,आदिल रज़ा,मोहम्मद उमर,मोहम्मद उवैस,यूसुफ रज़ा,अशरफ रज़ा,साहिल रज़ा, इशाकत अल्वी,अब्दुल मोइद रज़ा,अबुजर रज़ा,हाफिज तौफीक रज़ा,मोहम्मद फैजान, मोहम्मद आशिक,मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सैफ,हुज़ूर अहमद,मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हारून,अकबर अली, मोहम्मद आरिश,मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इमरान सहित बड़ी तादाद आर ए सी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।













































































