कांग्रेस ने लखनऊ कार्यक्रम में पहुंचने को दिया अंतिम रूप
बदायूं । शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कल 17 फरवरी 2026 लखनऊ जाने को लेकर एक बैठक हुई जिसमें लखनऊ कार्यक्रम में पहुंचने का अंतिम रूप दिया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत 17 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। यह कार्यक्रम अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी–उत्तर प्रदेश) अविनाश पाण्डे जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए पदाधिकारीयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 1 करोड़ सक्रिय मनरेगा जॉबकार्ड धारक हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश की लगभग 5 करोड़ आबादी की जीविका मनरेगा पर निर्भर रही है। मजदूर विरोधी भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम को कमजोर/समाप्त करने के प्रयासों ने गरीब मजदूर परिवारों को पुनः पलायन के लिए विवश कर दिया है।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी जी, कांग्रेस पार्लियामेंट्री कमेटी की माननीया अध्यक्ष सोनिया गांधी जी सहित शीर्ष नेतृत्व ने मनरेगा की बहाली का संकल्प लिया है। उसी संकल्प के क्रम में यह आंदोलन देशभर में कांग्रेसजनों द्वारा चलाया जा रहा है।
यह सर्वविदित है कि प्रदेश सरकार डर की स्थिति में दमन का सहारा लेती है—कभी नजरबंदी, कभी अवरोध। ऐसे में आप सभी से गांधीवादी, अहिंसक और बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से अपने-अपने साथियों एवं मनरेगा मजदूरों के साथ लखनऊ पहुँचने का आग्रह है—चाहे मार्ग सड़क हो, खेत-खलिहान हों या कोई अन्य साधन। हमारा संकल्प स्पष्ट है: 17 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना और प्रदेश के 1 करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना।
बैठक में पदाधिकारीयों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बदायूं अपने जनपद से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं मनरेगा मजदूरों के साथ लखनऊ पहुँचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने और जनहित की इस ऐतिहासिक लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने का आवाह्न किया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर, प्रेम कुमार, देवेंद्र कुमार रईस अब्बासी, सत्तार हुसैन आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































