बरेली। थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर में सोमवार प्रातः ‘जय गुरुवर’ के जयकारों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह प्रभात फेरी गीता सक्सेना के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा स्वाले नगर के जय गुरुवर परम चेतन मंदिर से प्रारंभ होकर नई बस्ती, रेलवे फाटक होते हुए नवदिया तक पहुंची और वहां से पुनः स्वाले नगर स्थित जय गुरुवर परम चेतन मंदिर पर आकर समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह गीता सक्सेना ने बताया कि श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया भक्तों ने हाथों में ध्वज लेकर गुरु महिमा का गुणगान किया और समाज में प्रेम, सद्भाव व नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रभात फेरी में गीता सक्सेना, लखन सक्सेना, जगदीश कुमार सक्सेना , यशी बिरसरिया ,रितिक सक्सेना, किशोर सक्सेना, मुन्नालाल , नंदलाल , राजश्री , झूमर वती, कंचन, माया देवी , मीना, मीना सैनी, मीना राजपूत, मुन्नी देवी , पद्मावती, कांतिदेवी ,अर्चना , पिंकी , तारावती, खेमकली, वंदना, कौशल, मोर कली, सुमन , मायादेवी , बुधपाल, आकाश, रूपकिशोर , इंदल प्रसाद , आदि मौजूद रहे।