बरेली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अपना दल मेरा वादी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल ने की, जबकि संचालन देवेंद्र गंगवार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विधि मंच गजेंद्र पटेल रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं के विचार सुने गए। पार्टी की नीतियों एवं सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जो कार्यकर्ता संगठन में जिम्मेदारी लेना चाहते थे, उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष ने युवा मंच की कमान राजकुमार गंगवार को सौंपी। देवेंद्र गंगवार और पंकज पटेल को जिला उपाध्यक्ष, आतिश गंगवार को जिला महासचिव, प्रताप सिंह पटेल को जिला बौद्धिक मंच, अमर सिंह को युवा विधानसभा अध्यक्ष नवाबगंज, ममता राजपूत को जिला अध्यक्ष महिला मंच, इकरार अहमद को जिला सचिव और भानु पटेल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पल्लवी पटेल के निर्देशों का पालन करते हुए नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी जिला पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आशा गंगवार, नन्हे अहमद, रघुवीर पटेल, रवि गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, किरण चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।