बदायूँ। थाना मुजरिया पुलिस ने .बाबू हसन निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना दातागंज औऱ पवन शर्मा उर्फ बन्दूक निवासी ग्राम घिलोर थाना मूसाझग को मन्दिर से चोरी किये गये 32 छोटे बडे पीतल के घन्टे , 5250 रु0 नगद व एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम चन्दौरा के मन्दिर से घन्टो की हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना थाना मुजरिया पर केस अज्ञात लोगो पर पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक मुजरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान अभियोग से संबंधित आरोपी बाबू हसन औऱ पवन शर्मा उर्फ बन्दूक को उझानी को जाने वाले हाईवे किनारे बने हाट मुक्स प्लान्ट से पकड़ लिया गया । बाबू हसन के कब्जे से एक मोटर साइकिल तथा पेन्ट के जेब से 3100 रुपये तथा दूसरे व्यक्ति पवन शर्मा के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखे छोटे-बडे पीतल के 32 घन्टे तथा पहनी पेन्ट की जेब से 2150 रू बरामद औऱ एक मोटर साइकिल बरामद की। अभियुक्तगणो द्वारा थाना क्षेत्र बिसौली व थाना क्षेत्र वजीरगंज के मन्दिरों से घन्टे चोरी करना स्वीकार किया है।