शाहजहांपुर। शहर में धार्मिक चेतना और रामभक्ति के अनुपम संगम का साक्षी बनने जा रहे “मुमुक्षु महोत्सव” की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूज्य संत श्री विजय कौशल जी के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली रामकथा का रसास्वादन जनपदवासियों को प्राप्त होगा। 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली रामकथा के एस.एस. कालेज मैदान में भव्य कथा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का अनुष्ठान प्रबंध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा ने संपन्न कराया पूजन संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। पूजन अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती , सीए संजीव बंसल,अशोक अग्रवाल,प्राचार्य प्रो आर के आजाद, प्रो अनुराग अग्रवाल,डा. जय शंकर ओझा,डा. आलोक कुमार सिंह,डा.डा. अजीत सिंह चारग, डा. आदर्श पाण्डे, डा. कविता भटनागर,डा.पवन गुप्ता,डा.मृदुल शुक्ला कमलेश द्विवेदी, ईशपाल सिंह,रवि बाजपेई, चंद्रभान त्रिपाठी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।