भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने हरिबाबा धाम के विकास को 75 लाख मंजूर कराए

WhatsApp Image 2026-02-15 at 4.37.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने आराध्य देव हरि बाबा धाम गुन्नौर क्षेत्र के लिए राज्य सरकार से विभिन्न कार्यों को 75 लाख रुपए की धनराशि दिलाई है। इस धनराशि से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टी परपज हॉल के साथ ही पेयजल व्यवस्था आदि के कार्य होंगे । उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत किए गए इन कार्यों से हरि बाबा धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी खुशी है । पड़ोसी जनपद संभल में स्थित बाबा हरि बोल धाम पर रोजाना ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है । मान्यता है कि हरि बोल की कृपा से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है । बदायूं शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता भी हरि बोल महाराज को अपना आराध्य देव मानते हैं और समय-समय पर श्री गुप्ता हरि बोल धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं । क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना करते हैं । विधायक का पूरा परिवार भी हरि बोल महाराज को अपना आराध्य मानता है किसी भी कार्य का शुभारंभ करने के लिए विधायक और उनके परिवार हरि बोल धाम पहुंचता है । कुछ समय पहले हरि बोल धाम आने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्व राज्य मंत्री से कुछ कार्य कराए जाने का अनुरोध किया था । श्री गुप्ता ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया था कि वह हरि बोल धाम के विकास के लिए सरकार से बजट दिलाएंगे इसके लिए उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की और उत्तर प्रदेश पर्यटन राज्य विभाग को पूरा प्रस्ताव सोप था । उनके सार्थक प्रयास रंग लाई हैं और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025 26 के तहत हरि बोल धाम में होने वाले कार्यों के लिए 75 लख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है । इस संबंध में जानकारी देते हुए बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन से स्वीकृत हुई धनराशि से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरि बोल धाम पर मल्टी परपज हॉल, पेयजल पथ प्रकाश समेत व्यवस्था समेत अनेक कार्य होंगे । कार्यवाही संस्था जल्द ही धाम पर कार्य शुरू कर देगी । इधर हरि बोल धाम पर होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए बदायूं विधायक द्वारा धनराशि दिलाए जाने पर क्षेत्र लोगों में भी काफी खुशी है ।
वर्जन
हरि बोल धाम के विकास के लिए उनकी ओर से शासन को प्रस्ताव दिया था उन्हें खुशी है कि योगी सरकार ने 75 लख रुपए की धनराशि मंजूर कर दी है । उन्हें इस बात की भी खुशी है कि हरि बोल उनके आराध्य देव हैं हरि बोल की कृपा से ही सब कुछ होता है इसलिए वह कहते हैं अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा । महेश चंद गुप्ता भाजपा विधायक बदायूं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights