बदायूँ। ममता सेवी संस्था के तत्वावधान में मंगला देवी विद्यामंदिर ग्राम मरौरी विकास खण्ड म्याऊं ( उसावां ) में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने व लोगों को जागरूक करने हेतु निःशुल्क कैम्प लगाकर योजनाओं के फार्म भी भरवाये गये। योजनाओं के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड आदि बनबाने का कार्य किया गया। ममता सेवी संस्था की संस्थापिका व सचिव डॉ ममता नौगरैया ने कहा – हमारी संस्था का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर घर तक पहुंचाकर लाभ दिलवाना है। संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर मरौरी ग्रामवासियों को लाभान्वित किया। केसंस्था के संरक्षक डॉ सुरेश चन्द्र नौगरैया ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सहसचिव दीप्ति गुप्ता ने सुकन्या सुमंगला योजना हेतु ग्राम वासियों के प्रपत्र जमा किये जिन्हें शुभम गुप्ता ने लैपटॉप के माध्यम से आनलाइन कर सब्मिट किये। वहीं आयुष्मान कार्ड लोगों ने बनवाये । संरक्षक मंडल सरला चक्रवर्ती , टिथोनस स्कूल की संस्थापिका मधु अग्रवाल सहसचिव डॉ शुभ्रा माहेश्वरी,सदस्य पूनम रस्तोगी, सीमा शर्मा, महिषा सिंह आदि की सक्रियता के साथ भागीदारी रही।महिषा सिंह का अथक सहयोग रहा। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल में स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया गया। मंगला देवी स्कूल की संस्थापिका व संस्थापक श्री मती ऊषा सिंह व रामवीर सिंह की व्यवस्थानुसार ग्राम वासियों का तांता लगा रहा। वहीं शोभा , प्रिया,सेजल का सहयोग रहा , श्रृद्धा और श्रेया, आकांक्षा,नैना सोलंकी, आरुषी आदि के सुकन्या सुमंगला योजना फार्म भरे गए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के बच्चों द्वारा वेलकम व विदाई पुष्प द्वारा किया गया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम सफल व सराहनीय रहा।