बदायूँ में दादा के साथ दुकान पर गई दो साल की बच्ची की खुले नाले में गिरने से मौत,कोहराम

WhatsApp Image 2026-02-15 at 4.32.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिनावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुठी सराय में हुआ यह हादसा। हादसे के बाद परिवार ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने खुले नाले के कारण पहले भी हादसे होने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुठी सराय निवासी गंगाधर की दो वर्षीय बेटी नंदिनी अपने दादा शेर सिंह के साथ गांव की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। अचानक वह खुले नाले में गिर गई और काफी देर तक किसी का ध्यान उस पर नहीं गया, जिससे वह डूब गई। जब नंदिनी काफी समय तक दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह नाले में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नंदिनी की मौत के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि नाला खुला होने के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है और पहले भी कई लोग इसमें गिर चुके हैं। इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाले को सुरक्षित बनाने की तत्काल मांग की है। नंदनी दो भाई बहन थे नंदनी अपने भाई से बड़ी थी, बच्ची का छोटा भाई 6माह का बताया जा रहा है, नंदनी के पिता खेती बाड़ी कर अपने घर जा गुजारा किया करते हैं बचची की मौत से परिवार में तरह से कोहराम मचा हुआ है,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights