शाहजहाँपुर,। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में के वाणिज्य विभाग में विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप -प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल स्वामी शुकदेवानंद जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित मुकुल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश एवं डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया। अपने संबोधन में भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के रिसोर्स पर्सन मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान युग में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बजट निर्माण, आयश्यक खर्च, आपातकालीन निधि के महत्व तथा सुरक्षित निवेश के मूलभूत सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग और उससे जुड़े सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न वित्तीय विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका रिसोर्स पर्सन ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। व्याख्यान ने विद्यार्थियों को आर्थिक निर्णयों के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सैना डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. रूपक श्रीवास्तव डॉ मोहनी शंकर, पोथीराम सिंह, अखंड प्रताप सिंह आज शिक्षक उपस्थित रहे।