भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी की ग्राम पंचायत ढकपुरा मीरापुर में सीसी रोड का लोकार्पण किया

WhatsApp Image 2026-02-14 at 5.14.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकपुरा मीरापुर में सीसी रोड का लोकार्पण किया । बिल्सी विधानसभा के विधायक हरीश शाक्य अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं । विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य के द्वारा क्षेत्र के विकास को की जा रही मेहनत निरंतर रंग ला रही है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़क मार्गों के सुधार हेतु निरंतर नजर बनाए हुए हैं। विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के अंदर नवीन मार्गों का एक जाल बिछाया जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य की नजर वैसे कई अन्य बड़े कार्यो पर भी है ।उन्होंने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अपना सर्वाधिक प्रयास आवागमन के मार्गों पर उनके सुधार हेतु किया है । विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर ग्राम पंचायत में उनके द्वारा कोई ना कोई सड़क का निर्माण कार्य कराया जा चुका है । इस अवसर पर उन्होंने ढकपुरा मीरापुर में सीसी रोड के लोकार्पण के अवसर पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में बिल्सी विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है ।विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा । इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन ओम प्रकाश सागर , मंडल अध्यक्ष केपी लोधी , दद्दू राम शर्मा , सुनील शाक्य ,उपदेश तोमर , दिनेश यादव , राजवीर यादव , आर्येंद्र यादव सहित ग्रामीण बंधु उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights