स्वर, शब्द और संस्कृति का उत्सवएसएस कॉलेज में प्रतिभाओं का अभिनंदन

WhatsApp Image 2026-02-14 at 5.30.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


शाहजहांपुर। एसएस कालेज के संगीत विभाग की ओर से “भारतीय संस्कारों में संगीत की भूमिका”, “संगीत यात्रा: तानसेन से ए.आर. रहमान तक” तथा “भारतीय संगीत के विविध रूप” विषयों पर आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।संगीत विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो आर के आजाद, उप प्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल, संकायाध्यक्ष प्रो आलोक मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
निबंध प्रतियोगिता में अंतरा सक्सेना और मान्या पांडेय ने प्रथम, शबनम भारतीय व काजल मिश्रा ने द्वितीय तथा मोहिनी प्रजापति और नेहा तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नीलम और राधा को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में संध्या सिंह व मान्या पांडेय ने पहला, संजीत कुमार व काजल मिश्रा ने दूसरा तथा खुशी गुप्ता और काजल मिश्रा द्वितीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त 24 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. अवनीश मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवकोपार्जन का जरिया भी बन सकता है। उन्होंने तानसेन से लेकर ए.आर. रहमान तक की संगीत-यात्रा को भारतीय परंपरा और आधुनिकता के सुंदर समन्वय का प्रतीक बताया। प्राचार्य प्रो. आर. के. आजाद ने कहा कि साहित्य और संगीत मनुष्य की संवेदनाओं को शब्द और स्वर देते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की शक्ति, सौंदर्य-बोध और सांस्कृतिक चेतना को विकसित करती हैं। उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निबंध और भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने संगीत के साथ भाषण और निबंध लेखन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्रा ने कहा कि संगीत की साधना मन को अनुशासन, करुणा और सौंदर्य से जोड़ती है तथा सामूहिक समरसता की भावना को मजबूत बनाती है। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के सदस्य डा. प्रीति, सुयश सिन्हा, व्याख्या सक्सेना, रश्मि राठौर को भी सम्मानित किया गया। पूर्व में डा मधुकर श्याम शुक्ला, डा विकास खुराना डॉ श्रीकांत मिश्रा डॉ मनोज मिश्रा डॉ रामशंकर पाण्डेय ने अतिथियों का अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। संगीत विभागाध्यक्ष डा कविता भटनागर ने प्रतियोगिताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार डा. विकास खुराना ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा पूनम, डा. मनोज मिश्रा, डा बरखा सक्सेना, डा. प्रतिभा सक्सेना, दीपक साहू, राहुल तिवारी सहित तमाम शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights