बरेली। हिंदू समाज के प्रमुख पर्व होली के अवसर पर कुछ निजी एवं अन्य विद्यालयों में अगले दिन परीक्षा आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई गई है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि होली हिंदुओं का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे पूरे उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया जाता है। ऐसे में कुछ विद्यालयों द्वारा होली के अगले दिन परीक्षाएं निर्धारित किए जाने से छात्रों एवं अभिभावकों की भावनाएं आहत हो रही हैं और त्योहार का उल्लास प्रभावित हो रहा है। उल्लेख किया गया कि 4 मार्च को होली का पर्व है और 5 मार्च को हार्टमैन कॉलेज में परीक्षा निर्धारित थी, जिसे आपत्ति के बाद स्थगित कर दिया गया। हालांकि जानकारी मिली है कि केंद्रीय विद्यालय तथा महानगर के कुछ अन्य विद्यालयों में 5 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित है। विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए होली के अगले दिन किसी भी विद्यालय में परीक्षा आयोजित न कराई जाए तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।आशु अग्रवाल ,संजय शुक्ला, दिव्य चतुर्वेदी,कपिल चंदानी,कमलेश वर्मा ,शोभित मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे