बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। जारी सूची के अनुसार रविंद्र सहारा, एडवोकेट को प्रदेश सचिव, मनोज शर्मा, एडवोकेट को जिला अध्यक्ष तथा आसिफ अली, एडवोकेट को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव असलम चौधरी, जिला अध्यक्ष अशफाक सकलानी, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश दददा तथा वरिष्ठ उपाध्याय रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, विधि विभाग को सक्रिय बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।