बरेली।माहे रमज़ान की आमद से पहले मस्जिदों और इबादतगाहो में साफ सफाई रंगरोगन का काम मुकम्मल होने पर हैं,रमज़ान एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा,19 फरवरी को पहने रोज़ा जन्त्री के मुताबिक होगा इसी की तैयारियों को लेकर शहर से लेकर देहात तक की मस्जिदों में साफ सफाई के काम चल रहे है।यहां सिविल लाइन की मस्जिद नोमहला शरीफ,दरगाह नासिर मियाँ,खन्नू मोहल्ले की मस्जिद दादा मियाँ,मलूकपुर की मस्जिद मुफ़्ती ए आज़म हिन्द,सुभाषनगर पुरवा बब्बन ख़ाँ की साबरी मस्जिद सहित पुराने शहर की मस्जिदों पर भी सफाई का काम चल रहा है,इस जुमे के बाद अलग जुमा रमज़ान में ही होगा।जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए नाले नालियों की साफ सफाई,खम्बो की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सीवरलाइन की सफाई,टूटी फूटी सड़को को जल्द दुरुस्त करना ज़रूरी है ताकि रमज़ान के मौके पर लोगों को सहूलियत मिल सके।