बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि सिविल लाइंस स्थित होटल ओबराय आनंद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की तथा संचालन महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बृज प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वे एक महान भारतीय नेता, विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जब कार्यकर्ता उनके जीवन, आदर्शों और विचारों को स्मरण कर उनसे प्रेरणा लेते हैं। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हमारे आदर्श हैं। उन्होंने नैतिकता के सिद्धांतों पर बल देते हुए कहा था कि सिद्धांत किसी के द्वारा बनाए नहीं जाते, बल्कि खोजे जाते हैं। महापौर ने उनके जीवन और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने भी उनके जीवन परिचय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामगोपाल मिश्रा, डॉ. विमल भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, प्रवेश वर्मा, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, अमन सक्सेना, राजकिशोर कश्यप, रितेश मोहन गुप्ता, पवन अरोड़ा सहित समस्त पदाधिकारी, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।