बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव नंदोसी निवासी 70 वर्षीय किशनलाल पुत्र गणेश प्रसाद रोड पर करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी किशन लाल की घटना स्थल पर मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया किशन लाल घर से जरूरी काम से फतेहगंज पश्चिमी टेंपो से गए थे राधा कृष्ण मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर टेंपो से उतरने के बाद रोड पर कर रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी किशन लाल की घटना स्थल पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस के द्वारा पोस्टमार्टम को भेजा एंबुलेंस वाले परिवार वालों को सूचना दी , मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया किशन लाल की पत्नी लोंगश्री और चार लड़का है परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही हैं।