मुकद्दस रमजान:दरगाह से मरकज़ी कलेंडर 2026-27 व रमज़ान की जंत्री (सहरी व इफ्तार का टाइम) जारी

WhatsApp Image 2026-02-12 at 6.16.52 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। मुक़द्दस महीना रमज़ान का आगाज़ 19 या 20 फरवरी को चांद के दीदार के साथ हो जाएगा। रमज़ान को लेकर मस्जिदों,दरगाहों,खानकाहों,मदरसो और घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। मस्जिदों में तरावीह के लिए हाफिज़ नियुक्त किये जा रहे है। 18 फरवरी को चांद देखने का एहतमाम किया जाएगा अगर चांद नज़र आ जाता है या कही से शरई शहादत मिल जाती है तो इसी दिन से नमाज़ ए तरावीह शुरू हो जाएगी और अगले दिन 19 फरवरी का रोज़ा होगा। चांद नज़र नहीं आने की सूरत में 20 फरवरी से रमज़ान शुरू हो जाएंगे। मस्जिदों और घरों में रंग-रोगन व साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। सहरी व इफ्तार की समय सारिणी (जंत्री) के साथ कलेंडर(2026-27) दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने संयुक्त रूप से जारी कर दिया। जिसमें पहले रोज़े से आखिरी रोज़े तक सहरी व इफ्तार का वक़्त दर्शाया गया। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि जंत्री के अलावा मरकज़ी रेहाने मिल्लत कलैंडर भी जारी किया गया है। जिसमें साल भर होने वाले मुसलमानों के त्यौहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख भी दर्शायी गयी है।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रोज़ा व इफ्तार की दुआ के अलावा सदक़ा-ए-फित्र,एतेकाफ,तरकीब नमाज़ ईद,फ़ज़ाइल रमज़ान,नमाज़-ए-तरावीह व मकरुआत रोज़ा आदि का मसला भी कलैंडर में दिया गया है। मरकज़ी रेहाने मिल्लत कलैंडर को देश-विदेश में अक़ीदमंदो व मुरीदों को सोशल मीडिया व डाक द्वारा भेजा जा रहा है। इस मौके पर हाजी जावेद खान,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,शाहिद नूरी,ताहिर अल्वी,शान रज़ा,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,ज़ोहिब रज़ा,साजिद नूरी,इशरत नूरी,इरशाद रज़ा,काशिफ सुब्हानी, युनुस गद्दी,शरिक बरकाती,सबलू अल्वी,अब्दुल माजिद,सुहैल रज़ा, शाद रज़ा,नईम नूरी,सय्यद माजिद,आलेनबी,सय्यद एजाज़,आरिफ नूरी,अमान रज़ा,हाजी अज़हर बेग,अजमल रज़ा,समी रज़ा,साकिब रज़ा,तारिक सईद,हाजी शरिक नूरी,अरवाज़ रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights