भाकियू औऱ किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका डील के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,ज्ञापन सौंपा
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वाधान में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में किसान संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधन ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सोपा । उल्लेखनीय रहे अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड समझौता किसानों का डेट सर्टिफिकेट है इसको लेकर देश भर के किसानों में आक्रोश मालवीय आवास गृह पर बदायूं के भारतीय किसान यूनियन टिकैत व कम्युनिस्ट पार्टी की किसान सभा व लोक क्रांति दल कई दलों के द्वारा संयुक्त मोर्चा के संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया गया ।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा देश की किसानों के साथ इस समझौता नहीं किसाने की मौत का सौदा कर दिया है केंद्र सरकार ने अमेरिका से दूध दही मक्खन गेहूं बाजारा सोयाबीन मक्का जैसे उत्पादक जीरो टैरिफ पर आएंगे यहां का किसान वैसे ही अपनी फसलों के बाजिव दाम नहीं दे पा रही है यहां की सरकार अब अमेरिका से समझौता करके खेती-बाड़ी से किसानों को बर्बाद करने के लिए ट्रेड समझौता हुआ है इस समझौते के विरोध में आज देश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन धरना हो रहा है आज धरने में कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा के बृजभान पटेल लोक क्रांति दल के डॉक्टर सतीश चरण सिंह यादव कृष्ण गोपाल गुप्ता सुनील कुमार भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली सुरेश दीवान जी शंकर लाल राजपूत साबिर हुसैन तस्लीम गाजी भगवान स्वरूप शर्मा जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा समेत हरी टोपी धारी भारी संख्या में मौजूद रहे संयुक्त मोर्चा में कई किसान यूनियन के घटक दल हैं परंतु राष्ट्रीय आंदोलन में कोई भी शिरकत नहीं कर पाया घटक दल नरादददिखाई दिए सिर्फ भारती किसान यूनियन के नाम पर चंद लोगों पर संगठन चला रहे हैं राष्ट्रीय आंदोलन में गधे के सर से जैसे सिंह गायब हैं वैसे ही यह गायब दिखाई देते हैं नहीं कर पाते हैं कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम













































































