बदायूँ। दातागंज कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू जातियों के वर्गीकरण का मजाक बनाने व आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वांछित अभियुक्तIगण मकबुल निवासी ग्राम ढिलवारी पोस्ट पुरैनी थाना दातागंज औऱ अजमद उर्फ गुड्डू निवासी मो0 बुद्धा बाजारगर थाना दातागंज को आज बरेली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म – इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई थी जिसमें जातियों के वर्गीकरण का उपहास करते हुए समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा एवं हिन्दु समाज वर्ग की भावनाएं आहत हुईं, शिकायत प्राप्त होने पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।