बीआईएमटी कालेज में विज्ञान महोत्सव हुआ,विज्ञान एवं प्रौधोगिकी में आगे बढ़ने का आह्वान किया
बदायूँ। बी.आई.एम.टी. कालेज में विज्ञान एवं प्रौधोगिकी परिषद उ.प्र. के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार रावत, महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी व समन्यवक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्र्पाचन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों से विज्ञान एवं प्रौधोगिकी के क्षेत्र में आगे बढनें का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार रावत ने विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व बताते हुए कहा कि हमे किसी प्रतियोगिता की तैयारी हेतु समाचार पत्र अवश्य ही पढना चाहिए जिससे समान्य ज्ञान में अद्यतन रहें। रिसेार्स पर्सन राजीव भटनागर ने कम्प्यूटर एवं मोबाइल एप्लीकेशन्स के बारे में विद्यार्थियों को विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करतें हुए आयोजक एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूॅ विवेक जौहरी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व महान वैज्ञानिक सी0 वी0 रमन द्वारा खोजे गये रमन प्रभाव के अनुप्रयोग के बारे मे भी बताया। रिसोर्स पर्सन शिवम सक्सेना, प्रवक्ता मयंक सक्सेना, नीतू सिंह तथा मो. जसीम खाॅन ने भी विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी ने विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विषय पर प्रकाश डालते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करनें एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया। इस विज्ञान महोत्सव में जीलाॅट पब्लिक स्कूल बदायूॅ , उच्च प्राथमिक पाठशाला अफजलपुर दहगवाॅ, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत, राजकीय पाॅलिटेक्निक अलापुर आदि के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किये गये जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा चलाया गया। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब बदायूॅ की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी.आई.एम.टी कालेज के डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुको एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अयोजन को सफल बनानें में चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।













































































