बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा किसान साथी मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए और वहां से भारत अमेरिका डील के विरुद्धनारे बाजी करते हुए जिला जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे वहां पर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सोपा ज्ञापन देने वालों में जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद थे जिला अध्यक्ष ने कहा भारत में पहले पाम आयल मंगाया गया इस कारण आज तक किसान को आज तक सरसों के मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं ऐसे ही दूसरी वस्तु नकली मेंथा आयल मंगाकर विदेश से किसानों की मेंथा फसल चौपट कर दी मेंथा सस्ते होने के कारण किसान मेंथा फसल को छोड़ गया और अब जो भारत अमेरिका डील हुई है इसमें दूध अनाज सभी चीज जब अमेरिका से आएंगे तो हमारे यहां के किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाएंगे यह मंसूबे किसान संयुक्त मोर्चा कभी पूरे नहीं होने देगा सरकार के यह वही भाजपा है जिसने डंकल प्रस्ताव का विरोध किया था आज वही डंकल प्रस्ताव भारत सरकार ने नाम बदलकर अमेरिका भारत डील लागू कर दिया है जय जवान जय किसान जय टिकैत जय टिकैत परिवार