जेएस पीजी कॉलेज में द्वितीय एक दिवसीय शिविर में “साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम”हुआ

WhatsApp Image 2026-02-12 at 1.11.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत जे.एस. (पी.जी) कॉलेज में द्वितीय एक दिवसीय शिविर में “साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों तथा ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव, प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी जी एवं कॉलेज स्टाफ के द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाया।


मुख्य वक्ता डॉ अंशुमन गुप्ता ने साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग एवं सोशल मीडिया फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए गए, जैसे मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध लिंक से बचना तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी। कार्यक्रम के द्वारा एन एस एस की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु ग्राम उनौला एवं ग्राम झंडपुर में जागरूकता अभियान चलाया ।इस अवसर पर कॉलेज उपप्राचार्य श्री राहुल कुमार, शिक्षक योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार, सुधीर यादव,अजय पाल सिंह,पूजा रानी, फिरदौस बी, बेबी तरन्नुम,सना खान , प्रेमपाल शर्मा,सनी शाक्य एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights