बदायूँ। कासगंज के थाना शिडपुरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पास कल शाम अज्ञात बाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत एक गंभीर रूप घायल है मृतक अशोक सिंह उम्र 22 की मौत हो गई। हरिशंकर 17 वर्ष निवासी बुधवाई थाना सिविल लाइन गम्भीर रूप से घायल हुआ। आपको बताते चलें अशोक कल अपने घर से अपनी बहिन की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गया था उसकी बहि न की शादी 14 फरवरी को है मोटरसाइकिल से गांव से रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गया था कल शाम सिडपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए रात इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई जब कि हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए रिश्तेदारों ने फोन करके बताया तभी परिवार वाले वहां पहुंचे पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है पोस्ट मार्टम कराकर परिवार वाले सब को घर पर ले आए परिवार में शोक का माहौल बना हुआ परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है