बदायूं। ग्राम रसूलपुर बिलहरी, जगत ब्लॉक, स्थित स्वामी जी महाराज एस.डी. शिशु मंदिर स्कूल में बाल विवाह मुक्त 100 दिवसीय कार्यक्रम जिला प्रोवेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग बदायूं के दिशा निर्देशन में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनानाथ जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बच्चों को बाल विवाह से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों की जानकारी दी तथा उन्हें बाल विवाह न करने एवं इसके विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है और समाज को इससे मुक्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक छवि वैश्य ने बच्चों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा गुड टच और बैड टच के विषय में विस्तार से समझाकर बच्चों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही