पीएमओ कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद भी नहीं किया गया बंद राधा कृष्ण मंदिर कट, हादसे में एक की मौत दो घायल घर में मचा कोहराम

WhatsApp Image 2026-02-05 at 4.06.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में छात्र असद अंसारी की नवंबर 25 की शिकायत पर पीएमओ कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद भी राधा कृष्ण मंदिर कट बंद नहीं किया गया गुरुवार को हुए हादसे में एक की मौत दो घायल पीएमओ कार्यालय से राधा कृष्ण मंदिर कट और एएनए कट करने के आदेश हुए थे लेकिन सिर्फ एएनए कट बंद करके खानापूरी कर दी गई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एएनए कट बंद होने से हादसों पर अंकुश लगा लेकिन राधा कृष्ण मंदिर कट बंद नहीं किया गया जोकि जानलेवा साबित हो रहा है यहां राधा कृष्ण मंदिर के पास हाईवे कट पर एनएचएआई की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या यूपी पच्चीस सीएन 6017 पर सवार तीन युवक रामपुर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी पच्चीस डीटी 1558 जोकि फतेहगंज पश्चिमी में सवारी लेने के लिए हाईवे कट पर मुड़ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में ब्रजकिशोर उर्फ वीरेंद्र पुत्र किशन सोहनलाल उम्र लगभग 30 वर्ष, बंटी उर्फ अजय पाल पुत्र सुनील उम्र लगभग 20 वर्ष और भगवान दास पुत्र नत्थूलाल उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी ग्राम गूला थाना मीरगंज बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी खिरका भेजा गया फिर एक निजी अस्पताल में बरेली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान भगवान दास की मौत हो गई।
मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे वहीं बंटी उर्फ अजय पाल और वीरेंद्र उर्फ ब्रजकिशोर का इलाज एक निजी अस्पताल मिनी बाईपास बरेली में चल रहा है, जिनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को थाने पर खड़ा कर लिया है। इस प्रकरण में छात्र असद अंसारी का कहना है कि यह हादसा एनएचएआई की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हाईवे के खतरनाक कटों को लेकर पूर्व में शिकायत की गई थी, जिसके बाद मामला पीएमओ तक पहुंचा। पीएमओ से शिकायत होने के बाद एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एएनए कॉलेज कट को बंद तो कर दिया, लेकिन राधा कृष्ण मंदिर वाले कट को अब तक बंद नहीं किया गया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राधा कृष्ण मंदिर कट को लेकर एनएचएआई ने केवल औपचारिक रिपोर्ट भेजकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जबकि यह कट लगातार हादसों का कारण बन रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस कट को बंद कर दिया गया होता, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। क्षेत्रीय लोगों ने एनएचएआई से राधा कृष्ण मंदिर हाईवे कट को तत्काल बंद कराने साथ ही सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में राधा कृष्ण मंदिर कट को बंद करने के लिए लिखा था ताकि हादसों पर अंकुश लग सके लेकिन इस कट को बंद नहीं किया गया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights