बदायूँ :। कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद के कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री हेतु जागरूक करने के उददेश्य से जनपद की प्रत्येक तहसील हेतु कुल 05 प्रचार वाहनों को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कल्पना जायसवाल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपद की तहसीलों को रवाना किया। समस्त प्रचार वाहनों में फार्मर रजिस्ट्री से सम्बन्धित साहित्य भी कृषकों को वितरण हेतु रखा गया है। प्रचार वाहनों में उपस्थित नामित नोडल कार्मिकों द्वारा जनपद के ग्रामों में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है तथा मौके पर जागरूक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री भी की जा रही है । इस अवसर पर मनोज कुमार उप कृषि निदेशक, मनोज रावत जिला कृषि अधिकारी, नेकपाल वर्मा वरि० प्रा० सहा0 उपस्थित थे।