बरेली। राष्ट्रीय लोक दल की प्रदेश अध्यक्ष (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे का बरेली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव/प्रवक्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक का भी जोरदार अभिनंदन किया गया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब एवं बरेली के समस्त कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संगीता दोहरे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय मंच का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पीड़ित व असहाय व्यक्ति की सहायता करना तथा उन्हें न्याय दिलाना है। वहीं आतिर रिज़वी ने कहा कि जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब के नेतृत्व में बरेली में संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत संगीता दोहरे एवं आतिर रिज़वी ने चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब, महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, मीरा चौधरी, गीता सिन्हा, लाखन सिंह चौधरी, कमलजीत सिंह, वीरेंद्र गंगवार, शाकिर मंसूरी, जितेंद्र, सहादत हुसैन, मुस्तफा, ओमपाल कश्यप, अय्यूब अंसारी, महेश पाल, अबरार अली, मोहम्मद मियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।