बरेली। पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान ने मंगलवार को यातायात कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों के रख-रखाव, अभिलेखों की व्यवस्थित व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने और कार्यालय व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान यातायात निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक रणजीत सिंह तथा यातायात उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे मौजूद रहे।