शाहजहांपुर। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का विषय “ड्रग्स उन्मूलन और साइबर क्राइम” था, जिस पर विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर एवं सृजनात्मक चित्रण प्रस्तुत किया। यह प्रतियोगिता डॉ. प्रज्ज्वल पुँढीर के संयोजन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक श्री प्रदीप शर्मा एवं डॉ. मंजू सिंह रहे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— अंशुल वर्मा (प्रथम स्थान) – एस.एस. कॉलेज निखिल (द्वितीय स्थान) – लखनऊ कशिश वर्मा (तृतीय स्थान) – बरेली कॉलेज, बरेली रुचि देवी (सांत्वना पुरस्कार) – एस.एस. कॉलेज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को दिनांक 10 फरवरी को आयोजित होने वाले समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राकेश आजाद, प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. नमिता शुक्ला , डॉ. अर्चना गर्ग सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रज्ज्वल पुँढीर ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।