22 फरवरी को डायट ऑडिटोरियम में होगा मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन

Screenshot 2026-02-03 195410
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायाधीश) / प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्रीमती शिव कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 22 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद बदायूँ में स्थित डाइट आडोटोरियम में किया जायेगा। इसके क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के द्वारा गठित समिति की अध्यक्षा, सुश्री रिंकू अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, (दस्यु प्रभावित क्षेत्र), बदायूँ एवं सदस्यगण श्री रिषी कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, न्यायालय संख्या-3, बदायूँ, श्रीमती शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायाधीश) / प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ श्री पुष्पेन्द्र चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / न्यायालय सख्या-01. बदायूँ व श्री पंकज कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सी०डि०) / त्वरित न्यायाधीश, बदायूँ द्वारा 03 फरवरी 2026 प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा नामित शिविर नोडल अधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी, बदायूँ के स्थान पर जिला विकास अधिकारी, बदायूँ, श्री आकाश कुमार चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में समिति की अध्यक्षा द्वारा उनको दिनांक 22.02.2026 को मेगा / बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सन्दर्भ में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से उ०प्र० शासन के अन्तर्गत संचालित समस्त विभागों द्वारा आम जनमानस के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जन-कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार पप्पलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि प्रचार सामिग्री के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया. और साथ ही समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 06 फरवरी 2026 को बैठक किया जना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायाधीश) / प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, श्रीमती शिव कुमारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (नालसा) नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में दिनांक 02 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। जिसमें वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले व अन्य उपयुक्त दीवानी मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चैक बाउन्स के मामले, आपराधिक मामले आदि का निस्तारण करा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights