बदायूं में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया

WhatsApp Image 2026-02-03 at 6.13.53 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की जनपद शाखा की जिला कार्यकारिणी का चयन अत्यंत सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण चुनाव कार्यक्रम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष विशाल पटेल की अध्यक्षता में पंचायत भवन कार्यालय, आरिफपुर नवादा में भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की शुरुआत संगठनात्मक एकता और कर्मचारी हितों के संकल्प के साथ हुई। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व मंच से सभी उपस्थित पंचायत सहायकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
लक्ष्मण ग्वाल (एडीओ पंचायत),
अवधेश कुमार (जिला महामंत्री, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ),
रीना पाठक (जिला उपाध्यक्ष, GPA संघ),
नदीम हुसैन (जिला कोषाध्यक्ष, GPA संघ)तथा धर्मेंद्र शाक्य (ग्राम पंचायत अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने पंचायत सहायकों की भूमिका को पंचायत व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए संगठन को निरंतर सशक्त बनाए रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथियों में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के नव चयनित प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार प्रजापति,प्रदेश संगठन मंत्री सतेन्द्र ,प्रदेश मंडल प्रभारी बाबू कश्यप ,एवं बरेली मंडल प्रभारी शिवम तिवारीने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करने की औपचारिक घोषणा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत ज्ञानेंद्र कुमार प्रजापति द्वारा की गई। इसके पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभी पदों पर एक-एक नाम प्रस्तावित होने पर चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अतिथि विशाल पटेल द्वारा सर्वसम्मति से नव चयनित जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।

नव चयनित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार रही—
गौरव आज़ाद – जिला अध्यक्ष
पूनम – जिला महिला उपाध्यक्ष
सुनील कुमार – जिला उपाध्यक्ष
बहार आलम – जिला महामंत्री
राम खिलौना – जिला कोषाध्यक्ष
चौधरी रंजीत सिंह – मीडिया प्रभारी,आर्येंद्र यादव – सचिव
भारत सिंह – उप सचिव,मोहम्मद रहीम – आईटी सेल प्रमुख
इसके अतिरिक्त मुजम्मिल अंसारी को जिला प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पंचायत सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से
राहुल (ब्लॉक अध्यक्ष, सहसवान),
सुषमा पाल (ब्लॉक अध्यक्ष, वजीरगंज)
सहित राज वर्मा, निखिल, शुभम, कृष्णा, यशपाल, सीमा, साक्षी पटेल, नेहा शाक्य, भोजराज, रागिनी, रेखा यादव, रीना, यशोदा रानी, लालजीत, संजीव, विजय पाल, संजू कुमार, सुधांशु, सतेंद्र, अनमोल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

पूरे चुनाव कार्यक्रम को अनुशासन, आपसी सहमति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। इस सफल आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन बदायूं संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत, सक्रिय और संघर्षशील होकर कर्मचारी हितों की लड़ाई को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

यह चुनाव न केवल संगठन के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि पंचायत सहायकों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की लड़ाई में एक मजबूत कदम भी साबित होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights