भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने वजीरगंज सुरसैना उसैता रोड को 07 करोड़ 47 लाख मंजूर कराए

WhatsApp Image 2026-02-03 at 6.02.48 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नूतन वर्ष में क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात दी है । लंबे अरसे से खस्ताहाल हो चुकी बदायूं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वजीरगंज सुरसेना उसैता रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को 7 करोड़ 47 लाख रुपए की स्वीकृति दी है इसमें से प्रथम किस्त के तौर पर 70 लख रुपए की धनराशि जारी भी कर दी है । शासन ने लोक निर्माण विभाग को कार्य चल शुरू करने के निर्देश दिए हैं । सड़क के चौड़ीकरण और सुधरीकरण होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


वजीरगंज सुरसैना उसैता रोड काफी समय से जर्जर हालत में था स्थिति यह थी कि रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती थी खासकर बरसात के दिनों में हर कोई परेशान हो जाता था । क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पिछले दिनों इस सड़क का जायजा लिया था तब लोगों ने उनसे इसके चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग की थी । विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने का लोगों को भरोसा इस मामले को विधायक ने शासन को प्रस्ताव दिया और उन्होंने स्वयं प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस समस्या से अवगत कराते हुए चौड़ीकरण के लिए धन स्वीकृत करने की मांग की थी । विधायक के के प्रस्ताव पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वजीरगंज उसैता के करीब 6 किलोमीटर चौड़ीकरण के लिए 7 करोड़ 47 लख रुपए की धनराशि मंजूर कर दी । शासन की ओर से कार्यदय संस्था को प्रथम किस्त के तौर पर 70 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है और जल्द कार्य शुरू करने के लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं ।
इस संबंध में बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस सड़क को लेकर लोग काफी परेशान थे अब सड़क का चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा तब हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा खासकर क्षेत्र के उन लोगों को जो रोजाना इस रोड से गुजरते हैं । इधर इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदरीकरण को शासन से धनराशि स्वीकृत हो जाने से क्षेत्र के लोगों में भी काफी खुशी है ।
वर्जन
उनके प्रयासों से शासन ने इस सड़क के निर्माण को 7 करोड़ 47 लाख की धनराशि दी है जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 70 लख रुपए जारी भी कर दिए हैं जल्द ही वह मौके पर पहुंचकर इसका जायजा लेंगे । इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास का पहिया और तेज दौड़ेगा । महेश चंद्र गुप्ता शहर भाजपा विधायक बदायूं

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights