बरेली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का बरेली परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गंगापुर स्थित हनुमान बिल्डिंग में एसोसिएशन अध्यक्ष केशव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी वीरेंद्र अटल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस दौरान ट्रांसपोर्ट और व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को गर्मजोशी से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के हितों को लेकर व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठकों में प्रभावी सुझाव रखेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सदैव व्यापारियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी व्यापारी को निराश नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बरेली के व्यापारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलना गर्व की बात है। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ईशन गुप्ता सहित दिलीप गुप्ता, राजेश जसोरिया, संजीव चांदना, जितेंद्र रस्तोगी, शुभम शर्मा, राजू कठेरिया, हिमांशु गुप्ता, सुशील खंडेलवाल, गौरव खंडेलवाल, अतुल अग्रवाल, अंजनी गुप्ता, विपिन गुप्ता, विपिन कोहली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।