उझानी :-नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित भदवार गर्ल्स इन्टर कलेज मे फेयर वल का प्रोग्राम किया गया । ग्यारहवी क्लास की छात्राओ ने इन्टर क्लास छात्राओ को नम आँखो से विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी इससे पहले दोंनो क्लास की छात्राओ ने खूब धूम धाम से मस्ती किया और इंजॉय किया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ने छात्रओं से कहा कि प्रिय छात्राओं, मैं आप सभी को प्रोत्साहित करती हूँ कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास करते रहें। सीखना एक निरंतर चलने वाली ज्ञानवर्धक यात्रा है। आप हमारे भविष्य के निर्माता हैं और सामूहिक रूप से, हमारे विश्व के सुधार की आशा की किरण हैं। आपकी दृढ़ता और लगन के लिए अग्रिम धन्यवाद। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता,श्रीमती सुर्दशना, कु० दीक्षा छावडा, श्रीमती विजमा शर्मा ,श्रीमती प्रीति शर्मा, कु० जोया अन्सारी, कु० तनीशा गुप्ता, कु० कल्पना पाल ,कु० इकरा कुरैशी, कु० रुवी पाल , विद्यालय कोच इकवाल अहमद समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा !