आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख बने मिथिलेश श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2026-02-02 at 7.48.41 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। शहीदों की धरती जनपद बलिया के ग्राम लोहता, तहसील रसड़ा निवासी तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी मिथिलेश श्रीवास्तव को प्रसार भारती द्वारा आकाशवाणी बरेली का कार्यक्रम प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से आकाशवाणी परिवार में हर्ष का माहौल है। मिथिलेश श्रीवास्तव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य एवं राजनीति विज्ञान में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने लोकमत, इंडिया न्यूज़ टीवी, जनता टीवी, फोकस टीवी और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और न्यूज़ हेड के रूप में कार्य करते हुए अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।, प्रसार भारती में प्रसारण अधिकारी के पद पर 24 अप्रैल 2015 को उनकी पहली नियुक्ति आकाशवाणी लखनऊ केंद्र में हुई, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों से समन्वय, नाटक, रूपक और अति विशिष्ट ओबी कवरेज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। 01 सितंबर 2022 को उनका स्थानांतरण आकाशवाणी बरेली केंद्र में हुआ। नवंबर 2025 में उन्हें कार्यक्रम अधिशासी के पद पर पदोन्नति मिली और अब उन्हें केंद्र का कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया है। मिथिलेश श्रीवास्तव अपने गंभीर, सौम्य और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति पर आकाशवाणी बरेली केंद्र के सभी साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights