कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने 1000 तिरंगा गुब्बारे छोड़कर मनाया गणतंत्र दिवस
बरेली । कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने 77 वे गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर तिरंगे के सम्मान में 1000 गुब्बारों को आसमान में छोड़कर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मोहित ने हम हिंदुस्तानी गाना गाकर क्षमा बांध दिया साथ ही अक्षय सक्सेना और नेहा अग्रवाल एडवोकेट के नृत्य की प्रस्तुति को सभी मौजूद सहभागियों ने प्रशंसा की। 77 में गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में सानिया फातिमा, तेजस्वी – वृंदा के नृत्य ने सभी मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया जिस पर कुछ वरिष्ठजनों ने सम्मान के रूप में कलाकारों को नगद पुरस्कार भी दिए। कायस्थ सेना परिवार के प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना एडवोकेट और जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम में सभी आगंतुकों को मेरा भारत महान की पट्टिकाओं को पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रातः 11: 30 बजे कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव सक्सेना के नेतृत्व में डा० अंकुर सक्सेना संरक्षक, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष सागर सक्सेना,जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना, प्रदेश सचिव रचना सक्सेना, पार्षद सुधा सक्सेना, शालू सक्सेना, अलका सक्सेना, चंद्र प्रकाश सक्सेना आर के श्रीवास्तव, देवेन्द्र सक्सेना, सुनील सक्सेना सहित शिव पाठक आशीष विद्यार्थी सीमा प्रधान पूर्णिमा अनिल, अमित सक्सेना मिट्ठू आशीष सक्सेना अश्विनी जौहरी,एमपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित जनसमूह ने झंडारोहण किया तत्पश्चात स्वामी शिवानंद चित्रगुप्त जी, महामंडलेश्वर चित्रगुप्त पीठ एवं जगतगुरु मनोज सक्सेना के द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात भगवान श्री गणेश पूजन एवं चित्रगुप्त वंदना का पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू समाज सेवा ट्रस्ट के अति वरिष्ठ शिवकुमार बरतरिया ने की। 77 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शुभलेश यादव, प्रमोद बिष्ट, हैदर अली,पार्षद गौरव सक्सेना ने भारत देश के संविधान निर्माण और लागू होने के बारे में उपस्थित जल समूह को बताया। कायस्थ सेना कल्याण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट ने संगठन के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए कार्यों और कार्य समाज के हित में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि वर्ष 2026 में संगठन पूरे अवध क्षेत्र में मजबूती से कायस्थ समाज के हित में काम करेगा। पावर लिफ्टिंग में बरेली मंडल में द्वितीय स्थान अपने वाले अक्षराज सक्सेना सहित नृत्य, भाषण कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले अन्य सभी कलाकारों को प्रदेश संरक्षक डॉक्टर अंकुर सक्सेना मधु लता सक्सेना पूर्णिमा अनिल नीलम सक्सेना सागर सक्सैना योगेश सक्सैना पार्षद शालिनी जौहरी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्य सेवा कल्याण परिवार के जिला अध्यक्ष आलोक सक्सेना और श्याम दीप सक्सेना एडवोकेट सक्सेना एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के अंत में कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव सक्सेना ने अपने ओजपूर्ण विचारों को व्यक्त करते हुए सभी आवंटन का आभार व्यक्त किया।













































































