CBSE ने बदला नियम, सैद्धांतिक की तिथि तक छात्र दे सकेंगे उस विषय की प्रायोगिक परीक्षा

13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं इस बार सैद्धांतिक के साथ उस विषय की प्रायोगिक परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड ने पहली बार इस तरह का निर्णय लिया है। अब तक सिर्फ एक माह 15 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए छात्रों को समय मिलता था। इस बार बोर्ड ने दो माह से अधिक समय दिया है। सैद्धांतिक परीक्षा 4 मई से 10 जून तक होनी है। परीक्षा का प्रारूप क्या होगा, बोर्ड ने विद्यालयों को इस संबंध में जल्द ही सूचना देने को कहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालयों को बोर्ड जल्द जारी करेगा परीक्षा का प्रारूप

सरकार के निर्देश पर गत 19 अक्टूबर से कक्षा नौ से बारह तक के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विद्यालय खुलने के बाद छात्रों को अलग-अलग बैच में प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। प्रत्येक बैच में निर्धारित से आधी संख्या में छात्रों को प्रैक्टिकल की जानकारी देने के साथ ही शिक्षक प्रैक्टिकल करा रहे हैं। कोरोनाकाल में छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए बोर्ड ने भी स्कूल बंद होने के दौरान ओ लैब की सुविधा प्रदान की थी। इसके जरिये भी छात्रों ने आनलाइन प्रैक्टिकल का अभ्यास किया है, जिसका उन्हें परीक्षा में लाभ मिलेगा।

सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर छात्रों को जो समय दिया है इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए उनके सभी प्रैक्टिकल आसानी से करा दिए जाएंगे। वर्तमान में जो भी छात्र स्कूल आ रहे हैं उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कराया जा रहा है। – अजय शाही, निदेशक, आरपीएम एकेडमी।

पहली बार बोर्ड ने यह व्यवस्था बनाई है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो कोरोनाकाल में प्रैक्टिकल का अभ्यास नहीं कर सके थे वह पूरी तैयारी के साथ प्रैक्टिकल की परीक्षा दे सकेंगे। – अजित दीक्षित, जिला समन्वयक, सीबीएसई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights