सीएम योगी- प्रतियोगी छात्रों के लिए करेंगे निश्शुल्क कोचिंग की व्यवस्था

12
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रतियोगी छात्रों के हित में बड़ा काम करने जा रही है। उनके लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मंडल स्तर पर निश्शुल्क कोचिंग की व्यवस्था होगी। तैयारी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा और पैसे की कमी भी अब समस्या नहीं बनेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गोरखपुर क्लब में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, उत्तर प्रदेश पीसीएस, शिक्षक भर्ती, नीट, जेईई मेन एवं एडवांस आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन मिलेगा। मेहनत करने वाले छात्रों का नुकसान नहीं होने देंगे। एक समय आएगा जब इन क्षेत्रों में प्रदेश के छात्रों का बोलबाला होगा। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे समय से पूरे किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा बदल रहा गोरखपुर

शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गोरखपुर पूरी तरह से बदल रहा है। जो घोषणाएं की गइ्र थीं, उनसे अधिक विकास हुआ है।

सदर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जब हमारे बीच होते हैं तो हम सभी ऊर्जावान महसूस होते हैं। कोरोना के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी गई है, वह सभी के लिए नजीर है। एक पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, वह 2022 में भी अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असले त्यागी हैं। हम उनके मान-सम्मान के लिए पूरे मनोयोग से काम करेंगे। कभी उन्हें नीचे नहीं गिरने देंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights