बरेली। एनसीसी कर्मचारी संघ, बरेली ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर खिचड़ी वितरित की। सामाजिक सौहार्द के प्रतीक इस आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। एनसीसी संघ के अध्यक्ष डॉ अंचल जी अहेरी एवं महामंत्री जगपाल सिंह भाटी ने बताया कि खिचड़ी सहभोग में करीब 1,000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस खिचड़ी सहभोग कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों में मुख्य रूप से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा, कर्नल समीर सिंह बिष्ट, कर्नल संजय नायर, लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव भाटिया, मेजर नीलिमा गौर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक डॉ डी एन शर्मा, सुनील कुमार जैन, तापस मिश्रा, इंजीनियर देवदत्त पचौरी, विवेक दुबे, अमित कुमार वर्मा, हरीश कुमार, दीनदयाल रस्तोगी, राजीव शर्मा, संजीव मेहरोत्रा, डॉ वंदना शर्मा, डॉ बीनम सक्सेना, डॉ रवि नागर, डॉ हरिओम राठौर, सूबेदार मेजर प्रवीन नेगी, नायब सूबेदार विनोद कुमार, हवलदार नरपत सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, टीकाराम शर्मा, एम पी गोला, सोमपाल सिंह, ललित पाल, उदयवीर, कृष्ण कुमार मौर्य, गार्गी शर्मा, सोनी अंबवानी, कंचन चौधरी, आशीष कुमार, विवेक कुमार, शाजिया, अनीता सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।