बिल्सी। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन के प्रति जैसे-जैसे लोग जारुरक होते जा रहे है। वैसे-वैसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ती जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य महकमा की मनमानी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आज बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की यहां काफी भीड़ देखने को मिली। यहां वैक्सीन लगवाने के लिए अधिकांश महिलाएं जमीन पर बैठ कर इंतजार करती देखी गई। सीएचसी पर वैक्सीन काम देख रहे एमपीडब्ल्यू शशिकांत ने बताया कि आज बुधवार को केंद्र के लिए 180 वैक्सीन उपलब्ध थी। जिसको लगाया गया। जिले से आज अतिरिक्त कोई वैक्सीन नहीं मिली थी। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशान उठानी पड़ी।