एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.43.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन से हुई, जिसमें मूंगफली, रेवड़ी सहित अन्य पारंपरिक सामग्री अर्पित कर लोक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस शुभ अवसर पर परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन का शुभारंभ एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के निदेशक श्री रजत पटेल ने किया। उनके साथ संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला तथा एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों के साथ मिलकर पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन और एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्यों और उमंग से भरे प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया। उत्सव के समापन पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसे प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्रों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। इस अवसर पर निदेशक श्री रजत पटेल ने छात्रों को निरंतर उत्साह के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी और लोहड़ी व मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन का नाम वैश्विक पटल पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप पांडेय एवं उप-प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights