भाकियू चढूनी का धरना लाया रंग, सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार पहुँचे,समाधान की कोशिशें शुरू

WhatsApp Image 2026-01-12 at 6.11.38 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी का धरना मालवीय आवास ग्रह पर 5 वें दिन भी जारी रहा। वही संगठन की मासिक पंचायत का भी प्रशासन पर पड़ा असर। कार्यकर्ताओं को उग्र देख सिटी मजिस्ट्रेट ने बीच पंचायत से दूरभाष पर तहसीलदार को आदेशित कर धरने का समाधान कराने को कहा।
मालवीय आवास ग्रह पर चल रहे धरने को आज मासिक पंचायत में उग्र आंदोलन करने की संगठन ने राय तय की । प्रशासन को भनक लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट आंदोलन कर रहे संगठन के बीच पहुंच कर उनको सुना। तत्काल तहसीलदार सदर को बीच धरने से दूरभाष पर आदेशित किया कि धरने पर बैठे पीड़ित को तत्काल न्याय दिया जाए। तहसीलदार आनन फानन में मालवीय आवास पहुंचे और पीड़ित के साथ भाकियू चढूनी का प्रतिनिधि मंडल को अपने साथ तहसील ले गए वहीं दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने तहसीलदार के समझौते के प्रयास को मानने से जब इनकार किया तहसीलदार ने दूसरे पक्ष पर कार्यवाही का पीड़ित को भरौसा दिलाया है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास से धरने के समाधान होने की कार्यकर्ताओं को उम्मीद जागी है। समाधान जब तक नहीं होता धरना जारी रहेगा।
पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव आसिम उमर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाया। कहा दलाल की सक्रियता के चलते पात्रों को जनकल्याणकरी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, ज़िला महासचिव बीईशु दास, ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद, ज़िला संगठन मंत्री बब्बू ख़ाँ, रजनेश उपाध्याय, जान मोहम्मद, रामेश्वर, अनवीर सिंह, पुष्पेंद्र, धनवीर, नेत्रपाल, नूरुद्दीन ठेकेदार, हरपाल, यादवेंद्र यादव, सुशील कुमार, अजय सैनी, सर्वेश कुमार, प्रेमवती, भगवान दास, विमलेश कुमार, सरदार हरि सिंह, रामसिंह सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights