बरेली। थाना विशारतगंज क्षेत्र के ग्राम मझगवां की रहने वाली रेखा पत्नी वेद प्रकाश ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 10 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पति को देखने चौराहे जा रही थी, तभी अन्नी, रविंद्र, उनकी पत्नियों और नीतू ने उसे घेरकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि अन्नी ने फड़से से उसके हाथ-पैर पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे काफी खून बहने लगा। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उसकी जान बच सकी। पीड़िता का आरोप है कि थाना विशारतगंज पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी और न ही रिपोर्ट दर्ज की। मजबूरन परिजन उसे जिला अस्पताल बरेली ले गए, जहां मेडिकल कराया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।