विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकतों के आरोप लगाए

Screenshot 2026-01-09 200533
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव आंधरेगढ़ी निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को डीग निवासी शिवकुमार के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने 11 लाख रुपये नकद सहित करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास और ससुर कम दहेज की बात कहकर उसे अपमानित करने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि पति के सेना में ड्यूटी पर चले जाने के बाद सास का व्यवहार और अधिक क्रूर हो गया। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बेटी पैदा होने पर भी उसे ताने दिए जाते थे।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर 2025 को साजिश के तहत सास और ससुर घर से बाहर चले गए। इसी दौरान पति का मित्र आकाश वीडियो कॉल का बहाना बनाकर घर में घुस आया और जबरन सोने के आभूषण छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने अश्लील हरकतें कीं और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति शिवकुमार, सास लक्ष्मी देवी, ससुर बिजेंद्र सिंह और आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights