मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आगरा में कारोबारी के अपहरण की कहानी झूठी निकली, फेसबुक फ्रेंड से मिलने खुद बैठा था कार में

January 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे से मुंबई के साड़ी कारोबारी के अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला है। पुलिस के अनुसार कारोबारी समलैंगिक फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए अपनी मर्जी से उसकी कार में बैठा था। कार में वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसके मोबाइल और रुपये छीन लिए गए तथा खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फेसबुक फ्रेंड सहित पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संगम अपार्टमेंट, मुंबई निवासी साड़ी कारोबारी छह जनवरी को आगरा आए थे। बुधवार रात वह व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल के साथ एत्माद्दौला थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि दोपहर में वह दिल्ली निवासी मित्र से मिलने रामबाग आए थे, तभी नीली कार में सवार दो लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और हाथरस ले जाकर मारपीट की। आरोप था कि गोली मारने की धमकी देकर मोबाइल, अंगूठी और नकदी लूट ली गई तथा परिचित व्यापारियों से दो लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया गया।

मामले की जांच में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और जिस खाते में रुपये जमा कराए गए उसकी डिटेल खंगाली। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि फुटेज में कारोबारी खुद नीली कार में बैठते नजर आए। खाते की जांच में वह हाथरस निवासी रामेश्वर के नाम पर पाया गया। उसकी पहचान के बाद चंदपा थाना क्षेत्र से उसे पकड़ा गया और उसके चार अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी रामेश्वर ने बताया कि वह समलैंगिक है और कारोबारी से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे। बुधवार को कारोबारी के फोन करने पर वह अपने मामा की गाड़ी लेकर रामबाग पहुंचा था। कार में बैठते ही कारोबारी ने उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए और वीडियो बनाने लगा, जिस पर विवाद हो गया। हाथरस पहुंचने पर उसके साथी आ गए और कारोबारी को खेत में ले जाकर मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को लगा कि कारोबारी समलैंगिक होने के कारण किसी से शिकायत नहीं करेगा, लेकिन उसने अपहरण की सूचना दे दी। जांच में पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights