वीर बाल दिवस से नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ रही मोदी सरकार :बी.एल. वर्मा

Screenshot 2025-12-26 201342
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा द्वारा गुरुद्वारा जोगीपुरा साहिब (सभागार) में दसवें सिख गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान पावन शहीदी पर्व (वीर बाल दिवस) के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी को संबोधित किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लेकर देश के वीर सपूतों और बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह निर्णय नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही कहा भाजपा सरकार राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और बलिदानों को सहेजने एवं उन्हें जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त और एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है, जहाँ हर समाज और हर वर्ग को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि यह हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि हम अपने राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने कहा साहिबजादों का बलिदान आज के युवाओं के लिए सर्वोच्च आदर्श है। इतनी कम आयु में उन्होंने जिस अदम्य साहस, आस्था और त्याग का परिचय दिया, वह आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य इतिहास के महान बलिदानों को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है।

अशोक खुराना ने कहा मोदी सरकार भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने के लिए सतत प्रयासरत है। वीर बाल दिवस का आयोजन इस बात का प्रमाण है, कि भाजपा सरकार केवल वर्तमान की राजनीति नहीं करती, बल्कि देश के गौरवशाली अतीत को सम्मान देकर भविष्य की पीढ़ियों को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम में दीपमाला गोयल, गुरदीप सिंह, डीके चड्डा, सुनील नारंग, अशोक नारंग, प्रतिपाल सिंह,साहित्यकार रामबहादुर व्यतीत, देवेंद्र सिंह, मनमोहन भसीन, डॉ आशीष शर्मा, पंजाबी तथा सिख समाज के गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights